फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग पर फिसली बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंटरनेशनल वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। जनता बंबा के पास सड़क पर पड़ी मौरंग में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इससे बाइक सवार चाचा और भतीजे घायल हो गए। मुस्करा पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते रास्ते में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे को गंभीर हालत में कानपुर ले जाया गया है। सिर में चोट की वजह से ही चाचा की जान गई है। अगर वह हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। मुस्करा थानाक्षेत्र के कंधौली गांव निवासी टीकाराम (35) पुत्र ध्रुराम अपने भतीजे विनय (22) पुत्र जगदीश के साथ शनिवार की
विज्ञापन


सुबह बाइक से बिना हेलमेट लगाए मुस्करा बाजार करने आ रहे थे। तभी मुस्करा के पहले जनता बंबा के पास सड़क पर फैली मौरंग से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोर्टें आइं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुस्करा पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मुस्करा भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जगदीश ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसके भाई टीकाराम की मौत हो गई। जबकि बेटे विनय की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले जाया गया है। जगदीश ने बताया कि टीकाराम अपने पीछे चार पुत्रियां व एक पुत्र छोड़ गया है। टीकाराम ही मजदूरी का परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी मूक बधिर है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें