फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिला

Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव से एक किमी दूर खेत में वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई है कि पिता की गला दबाकर हत्या कर शव फेंका गया है। सूचना पर एसपी दिनेश पाल सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सिकरोढ़ी गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी (70) चार दिन पूर्व निकट के गांव जलाला में अपने खेत की फसल की मड़ाई कराने गया था। शनिवार सुबह जब किसान खेतों में फसल की कटाई को जा रहे थे तभी सत्यनारायण का शव मलखान तिवारी के खेत में पड़ा दिखा। चौकीदार ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मृतक के पुत्र श्याम किशोर ने बताया कि वह चार दिन पूर्व निकट के गांव जलाला गए थे। वहां उनके तीन बीघा खेत है। जिसे उन्होंने बटाई पर दिया है। उसी खेत की फसल की मड़ाई कराने पिता गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात लोगों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। उसने बताया कि वहतीन भाई हैं।
विज्ञापन


छोटा भाई बृजकिशोर गोपालपुर थाना घाटमपुर में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखता है। जबकि बड़ा भाई नंदकिशोर कई वर्षों से लापता है। श्यामकिशोर ने बताया कि पिता उसके साथ रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व सत्यनारायण की पत्नी अजूबा देवी की गला दबाकर घर पर ही हत्या कर दी गई थी।

जिसमें श्याम किशोर सहित तीन लोग नामजद हुए थे। श्याम किशोर इस मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा, सीओ सदर बीएन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मृतक की गर्दन में गला दबाए जाने के निशान हैं, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के पुत्र श्याम किशोर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें