फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को भेजा जेल

Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगवां थाने के गिरवर गांव में कुल्हाड़ी से ग्रामीण का सिर काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


गिरवर गांव निवासी भवानीदीन का पड़ोसी बृजकिशोर अहिरवार पुत्र छक्की से घूरे को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में बृजकिशोर ने भवानीदीन के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में रंजिश के चलते  रविवार सुबह 9 बजे भवानीदीन और उसके पुत्र बलराम ने बृजकिशोर का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी थी।

मृतक के भाई धनसिंह ने पड़ोसी भवानीदीन उसके पुत्र बलराम और बलराम की पत्नी फूला के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मझगवां थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे बसेला तिराहे से आरोपी बलराम और उसकी पत्नी फूला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


 फूला दो वर्ष के मासूम बच्चे के साथ थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी भवानीदीन फरार है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें