फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के शिविर में सड़क की मांग को लेकर नारेबाजी

Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में सांसद को ज्ञापन देते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के टाउन हाल में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने जन समस्या निवारण शिविर का आयोजित कर कस्बे के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुमेरपुर से देवगांव मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर नारेबाजी कर दी और सांसद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग अनशन पर बैठेंगे। उधर, शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के साथ ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने, केंद्रीय विद्यालय खुलवाने व औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने की मांग की।

इस मौके पर लोगों ने राशन न मिलने, कांशीराम कालोनी वितरण में धांधली किए जाने तथा समाजवादी राहत पैकेट न मिलने के प्रार्थना-पत्र दिए। वहीं, विद्यालयों की रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओं में केके त्रिवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष एम खान, पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, आदित्य अवस्थी आदि ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, केंद्रीय विद्यालय, रेलवे प्लेटफार्म व टीनशेड की लंबाई बढ़ाने की मांग की गई।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन में एक और खिड़की खोलने व आरक्षण केंद्र की स्थापना करने की मांग उठी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने वर्ष 2011 में किए गए आर्थिक सर्वे को दोबारा कराने की मांग रखी। सभासद रामजी मिश्रा व रज्जन चौरसिया ने नेशनल हाईवे पर डिवाइडर बनाने की मांग की।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना यादव पर हमला करने वालों पर कार्रवाई न किए जाने पर सांसद ने सीओ सदर से बात कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुशील गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह सेंगर, सुनील पाठक आदि मौजूद रहे।

उधर, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं शुभम मिश्रा, हेम गुप्ता, रामजी तिवारी, आदर्श अवस्थी, विकास यादव, दिलीप गुप्ता, अनिल ने नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुमेरपुर से देवगांव मार्ग की मरम्मत कराई जाए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने 15 दिनों में मांग पूरी न होने पर अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें