फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 37- हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे पर मवइया गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पढ़ोहरी गांव निवासी रामकृपाल प्रजापति (60) शनिवार सुबह महोबा के बीला दक्षिण गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को वह हेलमेट पहनकर बाइक से घर लौट रहे थे। मवइया गांव के पास कबरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर डंपर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पहले मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े बेटे अमरजीत ने बताया कि उनके पिता गांव में राजमिस्त्री का काम करने के साथ छह बीघा कृषि भूमि के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें