हमीरपुर। हमीरपुर-राठ मार्ग पर कलौलीतीर गांव के पास बुधवार शाम बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार विकास (25) निवासी बरेहटा जिला महोबा घायल हो गया। साथ में उसके भाई भी था। उसे मामूली खरोंच आई। घायल विकास को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों भाई हमीरपुर से अपने घर जा रहे थे।