फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक: हमीरपुर में 13 तो राठ में 11 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 18 राठ के मुख्य मार्ग पर जीजीआईसी स्कूल के सामने जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
- मौदहा में छाए रहे बादल, बारिश के इंतजार में बीता दिन
विज्ञापन


- तापमान सात डिग्री लुढ़का, उमस से नहीं मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। मंगलवार सुबह आठ बजे से ही आसमान पर काले घने बादलों ने डेरा डाल लिया। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि लोगों को जिस झमाझम बारिश का इंतजार था, वह पूरा नहीं हो सका। शहर में सुबह रिमझिम बारिश हुई तो 10 बजे बारिश का झोका आया। मौसम विभाग के अनुसार सदर तहसील में 13 मिमी और राठ तहसील में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं मौदहा क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे, लोग बारिश का इंतजार करते रहे। सरीला में हल्की बूंदाबांदी हुई। पारा सात डिग्री लुढ़का लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया।

सोमवार को जहां अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन की तुलना में अधिकतम पारा सात डिग्री व न्यूनतम पारा में दो डिग्री की गिरावट आई है। इससे मौसम का मिजाज तो बदला लेकिन उमस भरी गर्मी कम नहीं हुई।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है। किसान भाई खरीफ फसलों की बुआई शुरू कर सकते हैं। साथ ही धान की नर्सरी तैयार करने का उपयुक्त समय है। टमाटर की खेती पर फिलहाल कोई असर नहीं है।

-

पहली बारिश में पानी-पानी हुईं राठ की गलियां

फोटो 30 एचएएमपी 18 राठ के मुख्य मार्ग पर जीजीआईसी स्कूल के सामने जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

राठ। नगर सहित क्षेत्र में मंगलवार शाम मानसून की पहली बारिश हुई। करीब आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं।
जोरदार बारिश के चलते नगर के पड़ाव चौराहे पर मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। नाले उफना गए और दुकानों में पानी घुसने लगा। जीजीआईसी स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव हुआ और दुकानों में पानी पहुंचने लगा। उरई बस स्टैंड, लुधियातपुरा मोहल्ला, पठानपुरा, बजरिया सहित विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, बारिश थमने के 15 मिनट बाद ही सड़कों से पानी उतरने लगा। तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

3.39 लाख खर्च फिर भी गंदगी से पटे नाले

राठ नगर में नौ बड़े व 14 छोटे नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 37,950 मीटर है। इन सभी की सफाई का कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। इनमें अब 3.39 लाख रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। इसके बाद भी क्षेत्र के अधिकांश नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं।
विज्ञापन



आषाढ़ मास के पहले दिन बारिश से किसान खुश

फोटो 30 एचएएमपी- 19 सुमेरपुर थाना के मुख्य द्वार पर भरा पानी। संवाद

भरुआ सुमेरपुर। आषाढ़ मास के प्रथम दिन मानसून ने दस्तक देकर किसानों के चेहरे पर जहां खुशी ला दी है। वहीं, पहली बरसात में जगह-जगह मुसीबत भी खड़ी कर दी।नाली जाम होने से थाना परिसर लबालब हो गया। इससे फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी परेशान रहे। वहीं, इंगोहटा-छानी मार्ग के किमी संख्या दो एवं तीन के मध्य बन रही पुलिया का एप्रोच मार्ग बारिश के चलते बाधित होने से राहगीर परेशान रहे। मंगलवार का दिन आषाढ़ मास का प्रथम दिन था। सुबह मौसम ने अचानक पलटी मारी और बदरा क्षेत्रभर में झूम कर बरसे। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से खरीफ की फसलें बोने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। (संवाद)

फोटो 30 एचएएमपी 18 राठ के मुख्य मार्ग पर जीजीआईसी स्कूल के सामने जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें