फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त का पैसा दूसरे के खाते में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास को लाभार्थी के लिए भेजी गई किस्त का पैसा उसी नाम की दूसरी महिला के खाते में चला गया। बीडीओ ने संबंधित बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर उसे सही खाते में डालने का आग्रह किया है। वहीं लाभार्थी ने प्रधान के प्रतिनिधि जलालुद्दीन व आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक पर 72 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीडीओ एसबी सिंह ने बताया की कैलसिया पत्नी भूरा के नाम कोई आवास आवंटित नहीं है। इसके परिवार को पहले ही आवास मिल चुका है। गांव की कैलाशिया पत्नी बरदानी को आवास मिला था और पहली किस्त भी उसको दी गई है। लेकिन वह पैसा भूरा की पत्नी कैलाशिया के खाते में चला गया। जो बैंक की गलती से हुआ है। जानकारी होने पर आर्यावर्त बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर कैलासिया पत्नी भूरा के नाम पैसा गया है उसे तत्काल कैलाशिया पत्नी वरदानी के नाम डाले जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जब पहली किस्त ही भूरा की पत्नी को नहीं गई तब दूसरी व तीसरी किस्त जाने का कोई मतलब नहीं है, पैसा त्रुटि बस गया था, जिसे सही करा लिया गया। इसमें न किसी प्रधान से कोई लेना-देना है ना कोई बैंक प्रबंधक की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें