फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व घर से लापता युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली/मुस्करा। पांच दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव तालाब में मिला है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कंधौली निवासी यशवंत सिंह बुंदेला ने बताया कि बीते बुधवार को उनका 32 वर्षीय पुत्र ऋषिराज बुंदेला उर्फ बंटू सुबह घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर उन्होंने थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह गांव के ही तालाब में एक शव उतरता दिखाई दिया। शव की शिनाख्त ऋषिराज के रूप में हुई। पिता ने बताया कि पुत्र मानसिक रूप से कमजोर था। जिसका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया, लेकिन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शव सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें