फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक का प्रवक्ता पद पर हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक पूर्व सैनिक का प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

सुमेरपुर ब्लाक के कुंडौरा निवासी किसान स्व. रामआसरे यादव के पुत्र श्यामबली का वर्ष 2001 में सेना में चयन हुआ था। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद ही सेना में 17 साल की उम्र में भर्ती हो गए थे। उन्होंने सेना की ड्यूटी करते हुए व्यक्तिगत रूप से परीक्षा फार्म भरकर 2004 में इंटर, 2014 में स्नातक व 2016 में हिंदी से एमए उत्तीर्ण किया। इसके बाद 2018 में बीएड किया। बताया कि 2018 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद प्रयागराज में दो वर्ष तक रहकर टीजीटी व पीजीटी परीक्षा की तैयारी की। जिसके बाद हिंदी विषय से टीजीटी व पीजीटी में सफलता प्राप्त करने के साथ संस्कृत विषय से टीजीटी में चयन हुआ। जिस पर उन्होंने मेरठ जनपद के जनता इंटर कालेज में प्रवक्ता के रूप में ज्वाइनिंग ली है। घर में बधाई देने वाल शुभचिंतकों का तांता लगा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें