फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: झाड़ियों से घिरा मिनी स्टेडियम, जंग खा रहीं मशीनें

विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 10- विदोखर मेदनी के स्टेडियम में टूटी पड़ी ओपन जिम की मशीनें। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत विदोखर मेदनी में जूनियर हाईस्कूल के सामने बना मिनी स्टेडियम रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। ओपन जिम में लगी मशीनें जंग खाकर जर्जर हो रही हैं। मैदान में चारों ओर झाड़ियों का अंबार लगा है। ग्रामीण और बच्चे स्टेडियम जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से जूनियर हाईस्कूल के सामने मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। यहां लोगों के व्यायाम के लिए ओपन जिम की मशीनों के साथ झूले और साइकिल आदि भी लगाए गए थे। देखरेख के अभाव में मशीनें खराब हो चुकी हैं जबकि झूले और साइकिल भी टूट गए हैं।
मैदान में उगी कंटीली झाड़ियों से स्टेडियम का उपयोग बंद हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी वित्तीय वर्ष में साफ-सफाई के नाम पर पंचायत की ओर से हजारों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन मौके पर सफाई के कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने स्टेडियम की सफाई कराने और क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत के प्रशासक लालाराम यादव ने बताया कि बारिश के चलते मैदान में झाड़ियां हो गई हैं और मशीनों में जंग लगा है। मौसम साफ होते ही झाड़ियां की सफाई कराकर मशीनों में रंग रोगन कराया जाएगा।
छात्र अतुल कुमार ने बताया कि जिम की सभी मशीनें टूट गई है। प्रधान इनको ठीक नहीं करा रहे हैं जिससे खेलने का मौका ही नहीं मिलता है।

सुनील ने बताया कि जिम लगवाने के बाद इसकी देखरेख नहीं की जा रही है। स्टेडियम के आसपास झाड़ियां है। कीड़े-मकोड़ों का डर रहता है।

फोटो 26 एचएएमपी 10- विदोखर मेदनी के स्टेडियम में टूटी पड़ी ओपन जिम की मशीनें। संवाद

फोटो 26 एचएएमपी 10- विदोखर मेदनी के स्टेडियम में टूटी पड़ी ओपन जिम की मशीनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें