कस्बे में सिंचाई विभाग के डाक बंगला के सामने वाली बस्ती निवासी जयकरन पुत्र रज्जन के घर से बुधवार रात चोरों ने 30 हजार नगद व करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी दी।
बताया कि उसके मोहल्ले के ही मइयादीन ने उसे बताया कि उसी रात लगभग एक बजे उसके घर से तीन लोग छत पर चढ़ कर घर में नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर की एक वृद्धा ने जान लिया और शोर मचा दिया। जिससे चोर भाग निकले। तीनों चोर सिर्फ अंडर वियर एवं बनियान में थे। पीड़ित के अनुसार, बीते सोमवार की रात भी अज्ञात चोर मोहल्ले की ही शिवकली पत्नी शिवदयाल प्रजापति के घर को निशाना बना लगभग एक लाख के जेवर चुरा ले गए थे। पीड़ित ने थाना बिवांर में चोरी की तहरीर दी है।