फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उद्योग बंधु की बैठक में छाया रहा जर्जर सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जर्जर सड़क और साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राठ गल्ला मंडी प्रांगण में साफ-सफाई कराई जाए। राठ-उरई मार्ग पर नहर के पास नल की लाइन फटी है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। राठ में स्वास्थ्य सुुुविधाओं को बेहतर करने के लिए स्टाफ की तैनाती की गई जाए। भरुआ सुमेरपुर में अन्ना गोवंश के लिए इंतजाम किए जाएं।
बैठक में समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया। कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। एडीएम ने कहा कि राठ क्षेत्र में नाला निकासी एवं सड़कों में गड्ढों आदि की समस्या को शीघ्र दूर किया जाए। कहा कि साप्ताहिक बंदी को कड़ाई के साथ लागू किया जाए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, पीडी साधना दीक्षित, रवि वर्मा, राम अवतार सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें