मौदहा। कस्बे के कम्हरिया मार्ग पर स्थित मदरसा शेख अब्दुल कादिर जीलानी के कार्यालय सहित यहां की कक्षाओं को सील कर दिया गया है।
पूर्व से ही मौदहा के कम्हरिया रोड पर स्थित मदरसा शेख अब्दुल कादिर जीलानी को लेकर विवाद चलता रहा है। जिसको लेकर तमाम शिकायतें जिलाधिकारी को सौंपी गई थीं। वहीं, कस्बे विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। वहीं इस मदरसे में विदेशी फंडिंग और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की भी आशंका जताई गई थी। एसडीएम करनवीर सिंह ने मदरसा संचालक से गुरुवार को तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज दिखाने को कहा था। जिस पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया l जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को एसडीएम करनवीर सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिंमाशु ने इस मदरसा के कार्यालय सहित सभी कक्षाओं को सील कर दिया। (संवाद)