भरुआ सुमेरपुर। बांदा स्टेट हाईवे पर रविवार की देर शाम पारा मोड़ के पास बालू लदा डंपर पलटने से बांदा मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
कस्बे से लेकर पपरेंदा मोड तक बांदा मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बरसात के पूर्व चौड़ीकरण के लिए कस्बे से लेकर बांदा सीमा इसुली तक दोनों तरफ की पटरी को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रविवार की देर शाम पारा मोड़ के पास बालू लदा डंपर किसी वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बांदा मार्ग में लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से डंपर को सीधा कर दो घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पारा मोड पर डंपर पलटने से जाम लगा था। क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर यातायात सामान्य करा दिया है।