फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मौदहा ने छह विकेट से जीता फाइनल, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के तगारी गांव में स्वर्गीय भान सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मौदहा और हुसैना की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मौदहा ने छह विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मौदहा के कप्तान आदर्श ने टॉस जीतकर हुसैना को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हुसैना की शुरुआत बेहद खराब रही और राहुल यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मौदहा की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और पूरी टीम 14 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन फुरकान ने 20 रन और राकेश ने 15 रन बनाकर पारी को संभाला। टीम ने चार विकेट खोकर 95 रन बनाते हुए छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

हुसैना की ओर से विकास ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। मौदहा की तरफ से नियाज और आवेश ने दो-दो विकेट तथा फुरकान ने एक विकेट हासिल किया।
मैच में अंपायर की भूमिका तरुण कुमार (ग्राम प्रधान) ने निभाई, जबकि दिलीप कुमार (पंचायत मित्र) ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली। स्कोरिंग अंकित यादव, देवेंद्र और आशु द्विवेदी ने की। आयोजन के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें