फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मौदहा में महिला हत्या कांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 36- मौदहा पुलिस की मुड़भेड़ में घायल सोनू यादव। पुलिस
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव के पास दो सप्ताह पूर्व खेत में मिली अधजली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में महिला की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की गायत्री प्रजापति (30) के रूप में हुई है। मौदहा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने प्रेम संबंध से छुटकारा पाने के लिए महिला की हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस और एसओजी की मदद से दोनों आरोपियों की लोकेशन और संपर्कों की निगरानी की जा रही थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी इंगोहटा रोड पर बाइक से जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी रामसुफल प्रजापति (28) निवासी वरहेण्डा थाना अतर्रा (बांदा) और सोनू यादव (25) निवासी गुरुदहा थाना मौदहा हैं। दोनों के पास से दो तमंचे, पांच कारतूस और 760 रुपये बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ धारा 109 बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इनसेट
27 अक्तूबर को रीवन गांव के खेतों में एक महिला का अधजला शव मिला था। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन पर बनी टीम ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना से संपर्क किया, जहां 31 मार्च 2024 को गायत्री प्रजापति नाम की महिला की गुमशुदगी दर्ज मिली। बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी रामकृष्ण प्रजापति ने फोटो देखकर और कलाई पर लिखे ‘गायत्री’ तथा हथेली पर बने ‘ॐ’ के निशान से शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि गायत्री विवाहित थी और उसके चार बच्चे थे, उन्हें छोड़कर वह अपने दूर के रिश्तेदार रामसुफल प्रजापति थाना अतर्रा (बांदा) के साथ रहने लगी थी। रामसुफल पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। कुछ समय बाद रामसुफल कमाने के लिए गुजरात चला गया। उसने गायत्री को अपने दोस्त सोनू यादव निवासी गुरुदहा, थाना मौदहा के पास छोड़ दिया। गायत्री वहीं रहने लगी और एक बेटे को जन्म दिया। रामसुफल दोबारा गायत्री रखना चाहता था और वह विरोधकर र ही थी। इसी कारण उसने सोनू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 26 अक्तूबर की रात दोनों ने गायत्री को बहाने से बाइक पर बैठाया और रीवन गांव के पास खेतों में ले जाकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए उसके कपड़े और पर्स चेहरे पर रखकर आग लगा दी।

फोटो 07 एचएएमपी 36- मौदहा पुलिस की मुड़भेड़ में घायल सोनू यादव। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें