फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जन शिकायतों के निस्तारण में मौदहा तहसील प्रदेश में अव्वल

Sat, 09 May 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मौदहा तहसील ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की अप्रैल 2026 की रैंकिंग में तहसील मौदहा ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर प्रदेश की करीब 351 तहसीलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन के अनुसार फरवरी माह में तहसील को 96 अंक मिले थे, जबकि मार्च में यह बढ़कर 98 हो गए। अप्रैल माह में तहसील स्तर पर कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया गया।उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि आईजीआरएस रैंकिंग शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई, शिकायतकर्ता की संतुष्टि, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग जैसे मानकों पर आधारित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें