फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गणित ने उलझाया, रीजनिंग में आए परोपकlर से संबंधित प्रश्न

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 34- शहर स्थिति जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को गणित के सवालों ने परेशान किया जबकि रीजनिंग में परोपकार से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। जनपद बांदा से आई छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल होने के बावजूद परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा से छूटने के बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं परीक्षा छूटने के दौरान विद्युत विभाग कार्यालय से लेकर एसपी कार्यालय तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिला प्रबंधक डॉ. शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम पाली में कुल 5136 के सापेक्ष 3503 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 1633 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी। दोपहर तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली में 5136 के सापेक्ष 3548 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दिए हैं। इसमें भी 1588 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 10,2725 के सापेक्ष कुल 7,051 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
दूसरे जनपदों से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने उनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कराई। शहर स्थित आंबेडकर पार्क में दिनभर भंडारा चला। चेयरमैन स्वयं भोजन परोसते नजर आए। चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका की ओर से परीक्षार्थियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में 150 से अधिक रजाई और गद्दे की व्यवस्था है। वहीं ई-रिक्शा चालक यूनियन ने दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों के लिए किराया फ्री कर दिया। 20 से अधिक रिक्शा दिनभर परीक्षार्थियों को फ्री सेवाएं देते नजर आए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल
भाई विकास के साथ बांदा से आ रही अमृता पंधरी गांव के पास सड़क पर गिरकर घायल हो गई। भाई ने बताया कि अचानक सड़क पर कुत्ते आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों के हाथ और पैरों में चोट आई है। घायल अवस्था में ही बहन ने परीक्षा दी। परीक्षा छूटने के बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल दिखाने जा रहे हैं। ड्यूटी में तैनात इंस्पेक्टर राजेश यादव ने महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह को छात्रा के साथ भेजा गया।




परीक्षार्थियों के लिए किराया किया फ्री
ई-रिक्शा चालक हिमांशु सोनकर और दुर्गेश तिवारी ने बताया कि वह परीक्षार्थियों के लिए फ्री सेवा दे रहे हैं। उनकी पूरी टीम इस कार्य में लगी हुई है। शहर भर में करीब 15 से 20 रिक्शा लगाए गए हैं जिससे परीक्षार्थियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके पूर्व पुलिस भर्ती परीक्षा में भी उन्होंने फ्री सेवा दी थी।

अब इन तिथियों में होंगी परीक्षा
पीईटी-2026 जनपद में अभी 30 अक्तूबर और एक नवंबर को और आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। बायोमीट्रिक उपस्थिति एवं आइरिस स्कैन के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जिले में 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। -महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें