फोटो 03 एचएएमपी 16- मृतका तरन्नुम निशा की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
फोटो 03 एचएएमपी 16- मृतका तरन्नुम निशा की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
राठ। घरेलू विवाद के कारण विवाहिता ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर सूचना न देने और बेटी को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलालपुर थाने के न्यूलीबासा गांव निवासी सारोक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अपनी मां नूरजहां के साथ खेत पर काम कर रहे थे। घर पर पत्नी तरन्नुम निशा (26) ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब घर पहुंचे तो पत्नी को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका तरन्नुम निशा के छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी पिता अब्दुल हुसैन ने बताया कि बेटी की शादी 28 नवंबर 2019 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। बेटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा मायके आ गई थी। करीब दो साल बाद राजीनामा के बाद वह ससुराल लौट गई। अब्दुल हुसैन ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने बेटी की मौत की खबर उन्हें नहीं दी रिश्तेदारों से जानकारी हुई थी। आरोप लगाया ससुरालियों ने बेटी साथ मारपीट कर रस्सी के फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका अपने पीछे 8 माह के बेटे आरम को रोते बिलखते छोड़ गई। जलालपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नही दी है। मामले की जांच की जा रही है।