फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानों में आने वाले त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Mon, 26 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा में पीस कमेटी की बैठक में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र और मोहर्रम में आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर कोतवाली और थानों में शांति समिति की बैठकें र्हुइं। बैठकों में मिल जुलकर त्योहार मनाने की अपील की गई।  
विज्ञापन


राठ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में नवरात्र कमेटी और ताजिएदारों को बुलाया गया। रशीद राईन ने जुलूस रोड की सफाई करने, तार ऊंचे कराए जाने की मांग की। केजी अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र के जुलूस के दिन पर पूरी तरह प्रतिबंध हो। बैठक के दौरान कोतवाल एचडी सिंह ने कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द और मिलजुल कर मनाएं।

बैठक के दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आमोद अग्रवाल, जेई पावर कारपोरेशन ख्वाजाउद्दीन, जलनिगम के सुनील नगाइच, रमेशचंद्र सर्राफ, डा.सुल्तान बेग, डा.फिरोज सहित अनेक लोग रहे।
विज्ञापन



मौदहा प्रतिनिधि कस्बे की कोतवाली परिसर में पर्वों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने बैठक की और आपसी सहयोग से एक साथ पड़ने वाले इन सभी पर्वों को शांति व उत्साह से  मनाए जाने की रणनीति तय की। बैठक में प्रहृलाद सिंह, अल्लू उर्फ आशीष, इद्दू पहलवान, अमीन काजी, सदाब उर्फ बिट्टू, मोहन बाबू, बच्चा पहलवान, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, अनवर, अजीम कुरैशी, आकाश त्रिपाठी, बिलियन व देवी स्थापना कमेटी के लोग मौजूद रहे।

पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार  ललपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष मोहम्मद अली के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधानो व गणमान्य लोगो से नवरात्रि व मुहर्रम त्योहारो को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि त्योहारो में नई परंपरा न डालें। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोराकांदर प्रमोद द्विवेदी, स्वासा प्रधान अरविंद कुमार प्रजापति, रामदास वर्मा, उजनेड़ी प्रधान रविशंकर, नदेहरा के लाला प्रधान, कुलदीप सिंह, आनंद अशोक सचान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें