फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी के आरोपों से आहत युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
फोटो25एचएएमपी 36- मृतक रामस्वरूप अवस्थी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के चांद थोक निवासी युवक ने पत्नी के आरोपों से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

अतरैया गांव निवासी लाल बहादुर अवस्थी ने बताया कि पुत्र रामस्वरूप अवस्थी (37) करीब 15 वर्षों से कस्बे के चांद थोक में रहता था। बीते तीन-चार दिन पहले पुत्र को फंसाने के लिए पत्नी ने गांजा और तमंचा घर में रखकर पुलिस को बुला लिया और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करने लगी। पुलिस ने युवक को जांच के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद पत्नी अपना सामान लेकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

इसी बात से आहत होकर शनिवार दोपहर में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसियों ने बेटे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रामस्वरूप दो भाइयों में बड़ा था। पिता ने बताया कि दोनों भाई कस्बे में ही रहते थे लेकिन छोटे भाई भूरा अवस्थी की तबीयत खराब होने के चलते वह अपने साथ गांव ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें