फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : खाद्य विभाग ने दो बोलेरो से बरामद किया 15 क्विंटल मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को दो वाहनों से करीब 15 क्विंटल खोवा (मावा) बरामद किया। चार नमूने लेकर खोवा बेतवा नदी में फिंकवा दिया गया। वाहन चालकों सहित सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह 3:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग के निकट बांदा की ओर से आ रही दो बोलेरो को रोका गया। बोलेरो में 30 बोरियों में मावा बरामद हुआ। वाहनों को थाने ले जाकर जांच के लिए मावा के नमूने भरे गए।
विज्ञापन

राम अवतार ने बताया कि पूछताछ में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ अंकुल सिंह एक बोलेरो (यूपी 90 यू 1341) चला रहा था। उसने बताया कि खोवा जसपुरा के देवेंद्र सिंह चौहान व कल्लू का है।
दूसरी बोलेरो (यूपी 90 एल 5525) के चालक खपटिहा खुर्द, जसपुरा निवासी सोहन कुमार ने अपने वाहन में 17 बोरी खोवा लदा होना कबूल किया। उसने बताया कि इसमें गाजीपुर निवासी अनिल की चार, राजू की पांच, गुलाब सिंह की तीन व कल्लू सिंह की पांच बोरियां हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि बरामद खोवा लगभग 15 क्विंटल है। यह प्रथम दृष्टया ये मिलावटी है। इसके चलते नष्ट करा दिया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले को अपर जिला अधिकारी की कोर्ट में वाद दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व जुर्माना कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------
केमिकल व पाउडर वाला खोवा हानिकारक
सहायक आयुक्त ने बताया कि बरामद किया गया मिलावटी खोवा सिंथेटिक पाउडर आदि में केमिकल डाल कर तैयार किया प्रतीत होता है। मिलावटी खोवा सेहत के बहुत ही हानिकारक है। उन्होंने लोगों से मिलावटी खोवा से बनी मिठाइयां न खाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें