फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार थे महर्षि वाल्मीकि

Wed, 08 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अखिल साहित्य परिषद के तत्वावधान में कस्बे के एक गेस्ट हाउस में विचार एवं काव्य गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमहंस स्वामी डॉ.मुक्तानंद जी महराज एवं विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश पांडेय बजरंग ने गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया।
कवि हरीराम गुप्त निरपेक्ष ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मानस प्रवक्ता आनंद कुमार सिंह परमार ने महर्षि वाल्मीकि के कृतित्व पर विचार रखे। गणेश सिंह विद्यार्थी ने पढ़ा भारत भू में यदि महर्षि वाल्मीकि का अवतरण नहीं होता, तो कलियुग में मानस की रचना का संवरण नहीं होता। डॉ. महेश पांडेय, शिवकरन सिंह सरस, आचार्य देव नारायण सोनी ने विचार रखे। हरीकिशन सेन आर्य ने पढ़ा रोटीराम महाराज की कृपा से सब काम हो रहा है। वरिष्ठ कवि नारायण प्रसाद रसिक ने पढ़ा मिल गए होते पहले संत वाल्मीकि को, मार मार पथिक को धन क्यों लूटता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर मोहम्मद सलीम ने पढ़ा दो प्रेमियों के प्यार का प्रतीक ताज है। अंत में स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने महर्षि वाल्मीकि जी के संपूर्ण जीवन वृत पर प्रेरक प्रकाश डालकर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें