फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रिमझिम फुहारों के बीच निकली श्रीराम की बरात

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 31- राठ के रामलीला महोत्सव में दूल्हा बने राम लक्ष्मण की आरती उतारते चेयरमैन श्
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात भगवान राम की बरात निकाली गई। रिमझिम फुहारों के बीच निकली श्री राम जी की बरात का नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह जगह लोगों ने आरती उतारी। चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया सहित समिति के पदाधिकारियों ने पूजन कर बरात को रवाना किया। राम बरात में मां शारदा विद्यालय की छात्राओं द्वारा सजाईं गईं विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री गिर्राज आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ आदि के रूपों में रथों पर सवार होकर चल रहे थे। जगह जगह महिलाओं ने श्रीराम के स्वरूप का पूजन कर आरती उतारी। लोगों ने अपनी छतों से पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद देर रात वापस रामलीला मैदान पहुंचने पर बरात का समापन हुआ। बरात में श्री राठ रामलीला सांस्कृतिक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, मनोज बुधौलिया, केजी अग्रवाल, राकेश मिश्रा, अवधेश पाठक, अजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सुरौठिया, राजनारायण गोस्वामी, जगदीश गुप्ता, राहुल द्विवेदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें