सेंटर में प्रवासियों की स्कैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। अहमदाबाद से लाए गए 102 प्रवासी मजदूरों को शहर के क्वारंटीन सेंटर श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में रोका गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी का चेकअप कर निजी साधनों से उनके संबंधित तहसीलों में बने क्वारंटीन सेंटरों में भेजा।
एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया ने बताया अहमदाबाद से 102 मजदूरों को ट्रेन से कानपुर तक लाया गया है। वहां से रोडवेज बसों से शहर के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में पहुंचे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी का चेकअप कर प्रमाण पत्र दिए।
कहा यह लोग जिस तहसील क्षेत्रों के हैं, वहीं क्वारंटीन किया जाएगा। कहा देर रात तक और मजदूरों को आना है। इनके लिए सेंटर में गद्दा, भोजन की व्यवस्था कर ली गई है। लाए गए मजदूर मुंडेरा, सुमेरपुर, मौदहा, राठ व शहर के हैं।
एसडीएम ने कहा दरियापुर स्थित क्वारंटीन सेंटर को जल्द खत्म कर शहर के श्रीविद्या मंदिर कालेज को क्वारंटीन सेंटर बना रहे हैं। मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
सेल्टर होम का जायजा लेते एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया।- फोटो : HAMIRPUR