हमीरपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीमों ने सहकारी, निजी फुटकर एवं थोक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा मार। इस दौरान यूरिया की कालाबाजारी पर एक का लाइसेंस निलंबित कर चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
जहां सरीला में मे. गुप्ता ट्रेडर्स द्वारा यूरिया के साथ माइक्रो न्यट्रीयंट टेग करते हुए यूरिया की 330 रुपये में बिक्री करने के कारण लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं सरीला की साधन सहकारी समिति व मौदहा में एक प्रतिष्ठान में खाद न होने व गहरौली में एक दुकान बंद होने व एक के अभिलेख पूर्ण न होने पर कारण नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि सात स्थानों से यूरिया व डीएपी खाद के नमूने लिए। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक यूरिया व डीएपी बेंचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। छापेमारी के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन, भूमि संरक्षण अधिकारी राठ अशोक कुमार सहित संबंधित तहसीलों के तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कृषि अधिकारी ने सभी किसानों से अपील की किसी भी समस्या पर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नं.-8468015884 पर संपर्क कर सकते है।