फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कंपोजिट विद्यालय में उपस्थिति मिली कम, हाजिरी ज्यादा

Sat, 22 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की आनलाइन हाजिरी न लगने से शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। शुक्रवार को सीडीओ ग्राम चौपाल कार्यक्रम में एक गांव गए हुए थे। ग्राम चौपाल के बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय, पंचायत भवन, आंंगनबाड़ी केंद्र सहित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिली और हाजिरी अधिक मिली। वहीं, कक्षा 7वीं के छात्र क,ख,ग तक नहीं सुना सके। इस पर उन्होंने बीएसए को निर्देशित कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन


सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुरारा क्षेत्र के भैंसापाली गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, गोशाला सहित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। गोशाला में 61 मवेशी संरक्षित पाए गए। भूसा-चारा, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहीं, कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में अंतर पाया गया है। शिक्षक उपस्थिति के सापेक्ष अधिक बच्चों की हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं, कक्षा सात के बच्चे क,ख,ग तक नहीं पढ़ पाए। जिसपर बीएसए से आख्या मांगी है।

बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि गांव में कंपोजिट विद्यालय संचालित है। करीब सात से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। सीडीओ का पत्र मिलते ही जांच कराकर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें