फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नागपंचमी मेले में बिकीं डेढ़ लाख रुपये की लाठियां

Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। गौरा गांव में धूमधाम के साथ नागपंचमी मेले का आयोजन किया गया। मेले में आकर्षण का केंद्र जहां नाग देवता रहे, वहीं तीतरों, लाठियों व कुल्हाड़ी का लाखों रुपये का व्यापार एक दिन में हो गया। जिससे दुकानदार खुश नजर आए।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र के गांव में मिट्टी के पहाड़ के ऊपर पानी की टंकी के पास नाग देवता का विशाल मंदिर है। जहां प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के दिन मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष से संबंधित जितनी भी व्याधियां जन्मांक में होती हैं। वह नाग देवता मंदिर में पूजा करने से समाप्त हो जाती हैं। इसी मान्यता के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा दूरदराज से भी लोग यह पान बताशा चढ़ाकर नाग देवता की पूजा अर्चना करने बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
वहीं मेले में मिठाई, राखी, बिसातखाने की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। लाठी बेच रहे दुकानदार ने बताया कि 100 से लेकर 500 रुपये तक की हजारों लाठियां बेची हैं। कहा कि करीब डेढ़ लाख की लाठियां बिक गई हैं। वहीं दुकानदार रमेश, रामचरण, रामसखी ने बताया कि 70 हजार की कुल्हाड़ी बेची है। रामसखी ने कहा कि करीब 60 हजार तक की जलेबी बेची हैं। कहा कि मेले में धंधा अच्छा हुआ है।
विज्ञापन


कुरारा। टोडरपुर गांव के वासुदेव मंदिर में नागपंचमी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। वहीं कंठमाला, जहर, बात आदि मरीजों की लंबी लाइन लगी रहीं।
क्षेत्र के गांव में नागपंचमी के अवसर पर वासुदेव मंदिर में ग्रामीणों की सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद मेले में खरीदारी की। मंदिर के महंत लाखन भगत ने बताया कि नागपंचमी पर विशाल मेले का आयोजन होता है। बताया कि यहां दूसरे प्रदेशों के कंठमाला, बामेसुर, जहरबात, सर्पदंश के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं। जिनका उपचार पुजारी द्वारा किया जाता है। गांव के राजू प्रजापति , कृष्ण कुमार कुशवाहा आदि ने बताया कि मंदिर में सुबह से भजन कीर्तन होने के बाद शाम को भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं बाहर से आए श्रद्धालुओं के खाने-पीने की व्यवस्था कमेटी द्वारा की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें