फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मांगों को लेकर लखपति दीदियों ने जाम की सड़क

Mon, 26 Aug 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ब्लॉक परिसर में समूह की महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

वहीं समूह की महिलाओं ने बीडीओ से दो वर्ष से वेतन न मिलने की शिकायत करते हुए वेतन बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। आधा घंटा तक दीदियों ने जमकर हंगामा काटा।

लखपति दीदी प्रमाण पत्र वितरित किए जाने के दौरान महिलाओं ने बताया कि लखपति होने का प्रमाण पत्र तो दे दिया गया, लेकिन दो वर्ष होने को जा रहे हैं। अभी तक उनका वेतन नहीं दिया गया। वहीं बीडीओ उनकी समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए अपने आवास चले गए।
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने ब्लॉक परिसर गेट के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधा घंटा तक सड़क में जाम लगा रहा। महिलाएं नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी से भीख नहीं मांगते, हम अपना अधिकार मांगते हैं।
विज्ञापन

वह तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगीं। स्थिति बिगड़ती देख बीडीओ ने आवास से निकलकर महिलाओं से बातचीत की। साथ ही धरना प्रदर्शन बंद करने की अपील की।
वहीं महिलाओं ने अपना ज्ञापन बीडीओ को सौंप समस्याओं को समाधान करने की मांग की। इस मौके पर शारदा, शिवप्यारी प्रजापति, उर्मिला, रेखा साहू, अर्चना गुप्ता, सुनीता पांडे, फूल कली, संगीता, संगीता पाल, वंदना, रामकली, मुन्नी, सावित्री सहित आधा सैकड़ा समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें