फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। पड़ोसी गांव में मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे मजदूर को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में सीने में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सिमनौड़ी गांव निवासी रामप्रकाश वर्मा (40) रविवार को पड़ोसी गांव देवगांव में मजदूरी के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। सिमनौड़ी और देवगांव के बीच तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सीने में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बड़ा भाई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा और निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मजदूरी करके भरण-पोषण करता था। पत्योरा पुलिस चौकी प्रभारी निशांत दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की भाभी लक्ष्मी देवी ने बताया कि रामप्रकाश की मौत सड़क हादसे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें