फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पांच मेधावियों को लिया गोद, शैक्षणिक सामग्री वितरित

विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 20- राठ के महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में छात्रों को स्टेशनरी देते क्लब की पद
विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 20- राठ के महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में छात्रों को स्टेशनरी देते क्लब की पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन



राठ (हमीरपुर)। गोल्डन लायनेस क्लब प्रेरणा की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई में सब पढ़े, सब बढ़ें अभियान चलाया गया। इस दौरान क्लब पांच मेधावी विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का जिम्मा उठाया। कार्यक्रम संयोजक नीलम कौशल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी सोच के साथ क्लब ने पांच मेधावी विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी शिक्षा का संपूर्ण दायित्व उठाया है। क्लब अध्यक्ष अल्पना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र हर्ष यादव तथा कक्षा 9 की छात्राएं शिल्पी, दृष्टि और छात्र प्रांजुल व दीपेश सिंह को फीस, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, नोटबुक, पुस्तकें, बैग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई। इससे पूर्व कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकरई में 40 बच्चों को कॉपी, किताबें और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ. हेमलता गुप्ता, अनीता कौशल, दीपाली आर्य, सचिव पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, अंजलि गुप्ता, सारिका मिश्रा, उपमा बुधौलिया, शुचि शर्मा, अनामिका बुधौलिया मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें