फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मजदूर ने खेत में पेड़ से फंदा लगाया, मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के मुस्करा खुर्द गांव में मजदूर ने खेत में नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


मुस्करा खुर्द गांव निवासी लक्ष्मन अनुरागी ने बताया बुधवार सुबह उनके पुत्र कामता अनुरागी (40) ने अल्लू श्रीवास के खेत में लगे नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया। दोपहर में जानवर चराने गए चरवाहों की नजर पड़ी। जब तक फंदे से उतारा गया उनकी मौत हो गई थी। बताया सात माह पहले ही पुत्र की शादी हुई थी। पिता लक्ष्मन अनुरागी के नाम पर ढाई बीघा कृषि भूमि है। पति की मौत पर पत्नी माया का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


-
काउंटर से 1.20 लाख रुपये चोरी
सरीला(हमीरपुर)। जन सेवा केंद्र के काउंटर से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख बीस हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
बरगवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की जन सेवा केंद्र की दुकान एसबीआई बैंक के पास है। जिसमें वह पैसों का लेन देन भी करता है। मंगलवार को वह दुकान से बैंक गया था इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उसके काउंटर में रखे 1.20 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की तथा सीसीटीवी कैमरे खंगाले मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। चौकी इंचार्ज सरीला संगम लाल प्रजापति का कहना है कि घटना संदिग्ध है। सारे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें