फोटो 26 एचएएमपी 05- शहर के जीआईसी स्थिति रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में लटक रहा ताला। संवाद
हमीरपुर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भौतिक और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं धूल फांक रही हैं। सालों से इनके न तो ताले खुले हैं और न ही कोई उपकरण मंगाए गए। मकड़ी के जालों व धूल से ये प्रयोगशालाएं भरी पड़ी हें। जिम्मेदारों का कहना है कि भवन जर्जर होने के कारण छात्रों के प्रयोगात्मक कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है।
ज्यादातर राजकीय विद्यालयों की लैब में पूरे उपकरण नहीं हैं। प्रैक्टिकल के बिना ही छात्र पढ़ाई कर परीक्षाएं दे रहे हैं। छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा दी जाती है। इसके लिए सभी उपकरणों से सुसज्जित लैब होना आवश्यक है लेकिन शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में वर्षों से लैब बंद पड़ी है।