मुख्यालय में सजा मां दुर्गा का पूजा पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाएं पहुंचने लगीं। वहीं पूजा पंडालों में शाम को होने वाली आरती में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडालों में देेवी प्रतिमाओं को रोजाना नए रूप में श्रृंगार आदि किया जा रहा है।
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ की। सुबह से शाम तक देवी मंदिराें के घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। वहीं दुर्गा पंडालों में प्रतिमाओं का रोजाना नए रूप में साज श्रृंगार किया जा रहा है। मां के रूपों को देखने के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिले में 543 देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों का देर रात तक तांता लगा रहता है।
सरीला के मेन मार्केट में सजा मां का आकर्षण में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। मुख्यालय के देवदास मंदिर परिसर में राजदरबार नवयुवक संघ द्वारा भव्य देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। शाम को होने वाली आरती में सैकड़ाें की संख्या में महिलाएं पंडाल में पहुुंचकर आरती में शामिल हो रहीं हैं। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।