फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने सीखी निशानेबाजी

Wed, 24 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
समर कैंप के निशानेबाजी के गुर सीखते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के उरई रोड पर इंडस वैली पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने निशानेबाजी के गुर सीखे। इस दौरान बच्चों ने खूब निशाने लगाए। दूसरे दिन बच्चों ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन



मंगलवार को स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों को निशानेबाजी और तबला बजाने के गुर सीखे। निशानेबाजी के दौरान दो ग्रुपाें में शामिल हुई छात्राओं ने जमकर फायरिंग की। इस दौरान सेकेंड ग्रुप से सक्षम सोनी, कृतिके य मोहन, मयंक पटेल, अवनी चौहान ने भाग लिया। थर्ड ग्रुप ने आकृति नगाइच, दीपाली सोनी, मृदुल दीक्षित, शिवम सक्सेना ने निशानेबाजी की। शुभांशी खरे, तान्या, अंशिका खरे और अब्दुल कबी खान बेस्ट शूटर से नवाजे गये।

वहीं तबला वादक वरूण सिंह ने दिव्यांशी अग्रवाल, अभय कुमार, हर्ष राजपूत, आदित्य सोनी, दिव्यांश, वैभव, शिवम सक्सेना, आयुष सोनी, यश कुमार, अनिकेत, मोहम्मद इमाद, संस्कार, आचमन श्रीवास्तव, ईशान, युवराज आदि बच्चों ने तबला बजाने के गुर सिखाएं। कैंप के दौरान प्रिंसिपल सारिका कुटटे ने बच्चों की हौसलाअफजाई की। इस दौरान कैंप में आए संदीप सेठी, मुंबई से आई अलका खत्री आदि अभिभावकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें