फोटो 06 एचएएमपी 18- देवगांव मौजे में खेतों पर लहलहाती तिल की फसल। संवाद
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। झमाझम बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बारिश से खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में हरियाली लौट आई है। हरे-भरे खेतों को देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में जिले भर में कुल 46 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
दिन का अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम 26.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को सदर तहसील में 21 एमएम, मौदहा 46 एमएम और राठ में 71 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। औसतन कुल बारिश 46 एमएम दर्ज की गई है। केवीके कुरारा प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अभी तीन दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश से खरीफ फसलों की नया जीवन मिला है।
वर्षा से धान, उड़द, तिल, बाजरा, ज्वार और मूंग सहित खरीफ की सभी प्रमुख फसलों को भरपूर लाभ मिला है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला ने बताया कि बारिश खरीफ के लिए लाभकारी साबित हुई है।