फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खरेला ने हमीरपुर को 28 अंकों से हराकर जीती ट्रॉफी

Sat, 25 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। मुस्करा विकासखंड के बिहूनी गांव स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को बुंदेलखंड कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। कड़े मुकाबले
विज्ञापन

के बाद खरेला की टीम ने हमीरपुर को 28 अंकों के बड़े अंतर से हराकर शील्ड अपने नाम कर ली। खरेला टीम के कप्तान कुलदीप कुशवाहा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का रोमांच सेमीफाइनल मुकाबलों से ही चरम पर रहा। पहले सेमीफाइनल में खरेला का मुकाबला मेजबान बिहूनी की टीम से हुआ। इसमें खरेला ने 23 अंकों से प्रभावशाली जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल राठ और हमीरपुर के बीच खेला गया, जो बेहद कांटे का रहा। इसमें हमीरपुर ने राठ को मात्र दो अंकों के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खरेला का फाइनल में दबदबा रहा। मुकाबला देखने के लिए मैदान पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बेहतरीन रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर खरेला ने हमीरपुर को कोई मौका नहीं दिया और 28 अंकों से शानदार जीत दर्ज की। मैच के समापन के बाद मुख्य डॉ. अजीत राजपूत व विवेक राजपूत ने विजेता खरेला टीम के कप्तान कुलदीप कुशवाहा को 5100 रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता हमीरपुर टीम के कप्तान प्रमोद कुमार को संदीप राजपूत और निर्दोष कोटेदार ने 2500 रुपये और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें