फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चित्रकूट को हराकर फाइनल में पहुंची कानपुर टीम

Fri, 13 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। सोनालिका चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को कानपुर और चित्रकूट टीम के बीच खेला गया। कानपुर ने चित्रकूट टीम को 30 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज शुक्रवार को कानपुर और आगरा के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर और चित्रकूट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज सुमित राठौर ने 23 गेंदों में 29 रन व कप्तान राहुल ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर टीम को सधी शुरुवात दी। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे हर्षित यादव ने 38 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 195 रनों का मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट की टीम महज 165 रनों में सिमट गई। हालांकि चित्रकूट की ओर से बल्लेबाज पीयूष ने 40 गेंदों में 56 रन और भास्कर ने 35 गेंदों में 56 रन बनाकर अच्छी शुरुवात दी किंतु इनके आउट होते ही आने वाले अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। जिसके कारण चित्रकूट की टीम तीस रनों से हार गई।
गेंदबाजी में कानपुर के विशाल ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हर्षित यादव को सत्या राजपूत ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें