फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 24 किमी. जाम में जकड़ा कानपुर-सागर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
- राठ तिराहे पर ट्रक और लोडर की भिड़ंत, स्कूली बसें, एंबुलेंस सहित अफसरों के फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

-चार घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हो सका यातायात


फोटो 27 एचएएमपी 27- कानपुर-सागर हाईवे पर फंसी एंबुलेंस व क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को निकालती पुलिस। संवाद

फोटो 27 एचएएमपी 28- यमुना पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर राठ तिराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक और लोडर की भिड़ंत हो गई। कुछ ही देर में बेतवा पुल के पास एक ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सुमेरपुर से अनुपुर तक करीब 24 किलीमीटर जाम लग गया। पुलिस ने चार घंटे मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। शाम सात बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा निवासी जावेद खान ट्रक लेकर कानपुर की ओर जा रहा था, तभी लोडर से टक्कर हो गई। इस दौरान महोबा से कानपुर रेफर मरीज राजकुमारी को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सीडीओ अरुण कुमार सिंह भी जाम में अटक गए। यातायात प्रभारी हरवेंद्रर, कोतवाल पवन कुमार पटेल ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। जाम में फंसी एंबुलेंस व घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

इसी बीच बेतवा पुल ट्रक खराब हो गया। इससे जाम यमुना पुल तक पहुंच गया। दोनों पुलों पर वाहन आड़े-तिरछे फंस गए। सैकड़ों यात्री सिर पर सामान लेकर पैदल ही पुल पार कर शहर तक आते देखते गए। शहर निवासी रोहित कुशवाहा ने बताया कि एक घंटे तक उन्हें जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
जाम लगना आम बात

शहर निवासी अधिवक्ता महेंद्र मोहन चौबे ने कहा कि नेशनल हाईवे पर जाम लगना आम बात हो गई है। इस मार्ग पर चलने वाले चार से पांच घंटा अतिरिक्त समय लेकर इस मार्ग पर सफर करते हैं, लेकिन शासन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वर्जन

राठ तिराहा पर ट्रक और लोडर की टक्कर से जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया और एंबुलेंस को निकाला गया। वहीं, राठ मोड पर हादसा होने व बेतवा पुल पर ट्रक खराब हो जाने से जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे जाम की स्थिति रही है। हालांकि यातायात बहाल करा दिया गया है।- हरवेंद्रर सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर डीसीएम खराब, घंटों रेंगे वाहन

फोटो 27 एचएएमपी 29- सुमेरपुर में भी हाईवे पर लगा जाम। संवाद


भरुआसुमेरपुर। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कानपुर-सागर हाईवे पर बस स्टॉप के समीप डीसीएम बंद हो गई। हाईवे के बीचों बीच डीसीएम खड़ा होने से नारायणपुर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। इधर मौदहा रोड पर ब्लॉक कार्यालय तक वाहनों की कतार लग जाने से हालात खराब हो गए। शाम तक वाहन दौड़ने के बजाय रेंगते नजर आए। जाम में यात्री बसें, स्कूली वाहन, एंबुलेंस आदि फंसी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें