फोटो 27 एचएएमपी 30= डीआईओएस की कुर्सी में बैठी छात्रा कंचन को जानकारी देते डीआईओएस व मौजूद नगर
- फोटो : mathura
हमीरपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्थानीय जीजीआईसी की कक्षा 11 की छात्रा कंचन देवी को एक दिन का डीआईओएस बनाया गया। इस दौरान उन्हें डीआईओएस ने काम के बारे में जानकारी दी। वहीं, उन्होंने जीआईसी पहुंच विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज टॉप किया था। मजदूर की बेटी की मेधा देख वहां मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद ने आगे की पढ़ाई के खर्च का जिम्मा अपने ऊपर लिया है।
हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज में दूसरा स्थान पाने वाली लक्ष्मी को जिला समन्वय माध्यमिक व प्रिया देवी को पटल सहायक बनाया गया। मुख्यालय स्थित जीजीआईसी से डीआईओएस की गाड़ी में बैठ छात्रा कंचन, लक्ष्मी व प्रिया अपनी शिक्षिका प्रेरणा सिंह व आरती सक्सेना के साथ कार्यालय पहुंची। वहां उन्हें डीआईओएस की कुर्सी पर बैठाया गया और डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने स्टाफ के साथ ताली बजा उनका स्वागत किया। इसके बाद वहां रखी फाइलों का अवलोकन करते हुए छात्रा को डीआईओएस ने काम के बारे के जानकारी दी। उन्होंने कार्यालय का भ्रमण करा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बाद में छात्रा ने जीआईसी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। सभी को बुलाकर इसकी जांच की। छात्रा ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती हैं।