फोटो 27 एचएएमपी 35- जिला अस्पताल में देखते हा डॉक्टर ने मृत घोषित किया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। चरखारी मेला ड्यूटी से लौट रहे कबरई थाने के हेड कांस्टेबल नंद किशोर पांडेय (36) की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली तीर के पास हुआ। वह हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
पुलिस के अनुसार ग्राम चनहट, थाना राजापुर, चित्रकूट निवासी नंद किशोर पांडेय थाना कबरई, जनपद महोबा में तैनात थे। उनका परिवार पुलिस लाइन हमीरपुर में रहता है। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह मोटरसाइकिल से हमीरपुर आ रहे थे। चंदौली तीर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पवन पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।