फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जूनियर के छात्र करेंगे एआई और रोबोटिक्स की पढ़ाई

Tue, 26 May 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत इनोवेटर्स कार्यक्रम के तहत परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में एआई और रोबोटिक्स समेत अन्य नवाचार आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले में 967 परिषदीय व सात कस्तूरबा आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 85 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, बॉयोटेक, रोबोटिक्स, सेमी कंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि इस पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। भारत इनोवेटर्स कार्यक्रम के तहत चर्चा, निबंध लेखन और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। छात्रों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें