फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी ने कानपुर को 44 रन से हराया

Mon, 29 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में झांसी ने कानपुर को 44 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


स्व. महिपाल सिंह क्रीड़ास्थल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में झांसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। 18 ओवर में झांसी ने 140 रन बनाए। झांसी की ओर से प्रशांत यादव ने 43 गेंदों पर  56 रन बनाए। कानपुर की ओर से मिशन ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में कानपुर की पूरी टीम 96 रन पर आउट हो गई। कानपुर के अक्षय ने 27 रन बनाए। झांसी की तरफ से मदस्सर ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। अंपायर मानिक गुप्ता, अंकुश सैनी व स्कोरर हासिम अली, राजेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें