फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूना घर पाकर चोरों ले लाखों के जेवरात व सामान पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे में एक सूने घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर समेत कीमती सामान पार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के पश्चिमी तरौस मांदा मोहल्ला निवासी नसीम बानो के पति कबीर अहमद जल निगम अधिशासी अभियंता जिनका निधन हो चुका है। कुछ दिन पूर्व वह अपने मकान में ताला लगाकर बेटे के पास अलीगढ़ गई थी। घर की कुछ चाभियां पड़ोसी को दे गई थी। गुरुवार की सुबह जब नसीम बानो अलीगढ़ से लौटी और घर का गेट खोला तो दरवाजों के लॉक टूटे थे। अंदर पहुंची तो कमरों में रखी लोहे की अलमारियां भी खुली और सामान बिखरा पड़ा था। नसीम बानो ने बताया कि उसके घर से 13 तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर के साथ इनवर्टर, बैटरी, म्यूजिक सिस्टम व गेहूं समेत अन्य कीमती सामान चोरी गया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल पवन कुमार पटेल का कहना है जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें