फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो लाख के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। मुस्करा थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव में एक घर में घुसे चोरों से दो लाख के जेवर व 10 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ऐंझी गांव निवासी अनिल राजपूत के चाचा जय प्रकाश राजपूत ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि भतीजा झांसी में प्राइवेट नौकरी करता है। मकान में सास बहू और छोटे बच्चों को अकेला जानकर शनिवार की रात चोर घर में घुस गए। महिलाओं के कमरे की कुंडी बाहर से बंदकर जेवर व नकदी चोरी कर ली। दरोगा राम शिरोमणि यादव ने बताया घर में लगे सीसीटीवी में तीन लोग घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें