फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-राठ। हार्डवेयर व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के पठनऊ मोहल्ला निवासी अरुण कुमार नगायच ने बताया कोट बाजार में हार्डवेयर की दुकान किए हैं। रविवार रात पुराने मकान में ताला डालकर पास में ही बने नए मकान में सोने चले गए। देर रात चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ कर वहां रखी अलमारी का ताला भी तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे चांदी के सिक्के, आधा किलोग्राम चांदी की गिन्नी, पांच व दो रुपये के पुराने सिक्के, पायल, चांदी की चेन व 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। गृहस्वामी ने चोरी गई चांदी की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई। सूचना पर पहुंचीं कोतवाली की एसआई कल्पना सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


-

पोस्टमार्टम हाउस का गेट चोरी

- नगर सहित क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। घर व दुकानों सहित चोरों ने पोस्टमार्टम हाउस को भी नहीं छोड़ा। रविवार रात चोरों ने पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा तोड़ दिया। वहां से दो कुर्सी, चाकू, हथौड़ा, रेत, सुई धागा तक चोरी कर ले गए। चोर पोस्टमार्टम हाउस का एक गेट भी उखाड़ कर ले गए। सोमवार सुबह सीएचसी कर्मी चेतराम व वीरबहादुर पोस्टमार्टम करने पहुंचे। जहां गेट टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कोतवाली में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें