फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चालक-परिचालक से मारपीट, लगाया जाम

Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बस की टक्कर से सुलभ शौचालय की पटिया टूटने से विवाद हो गया। जिसमें शौचालय संचालक व उसके कर्मचारी ने चालक-परिचालक के साथ मारपीट कर दी। जिससे आक्रोशित चालक परिचालकों ने बस आड़ा तिरछा खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे चला हंगामा एआरएम के समझाने पर शांत हुआ। चालक परिचालकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चालक परिचालकों ने सदर कोतवाली में तहरीर दे बताया हमीरपुर डिपो की रोडवेज के चालक बज्रपाड़ी बस को बैक कर रहा था। वहीं परिचालक दिलीप उसे इशारे दे रहा था। तभी नाले के ऊपर की पट्टी उखड़ गई। आरोप लगाया कि तभी शौचालय संचालक अवधेश चंद्र गुप्ता व उसके कर्मचारी राजेश ने उनसे जमकर मारपीट की। इस दौरान चालक ने बस को बीच रोड़ में तिरछा लगा दिया। जिससे दोनों ओर जाम लग गया। करीब आधा घंटे चले जाम के बाद एआरएम के समझाने पर जाम खुल सका। कुछ देर बाद चालक परिचालकों ने कोतवाली पहुंच तहरीर दे दी। वहीं शौचालय संचालक ने बताया कि मारपीट की बात गलत है केवल बहस हुई है। चालक को बस बैक करते समय उन्होंने कई बार आवाज दी। लेकिन अनसुना करते हुए पट्टी में टक्कर मार दी। साथ ही टोकने पर परिचालक अभद्रता करने लगा। एआरएम राजीव जैन ने बताया कि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष कोई कार्यवाही नहीं चाहता है।
-
परेशान हुई छात्राएं
- बस स्टैंड के निकट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय बस चालकों व परिचालकों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। जिससे वहां से होकर गुजर रही छात्राओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सड़क पर बसें खड़ी होने से लगता जाम
- स्थानीय रोडवेज डिपो में जगह के अभाव के चलते बाहर से आने वाली बसों के चालक परिचालक बस स्टैंड में सड़क पर बस खड़ी कर सवारियां उतारते व बैठाते है। जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

प्राइवेट बस स्टैंड से सवारी लेने को लेकर हुआ विवाद
हमीरपुर। मुख्यालय से मुस्करा की ओर जा रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस के चालक परिचालक ने फायर ब्रिगेड के सामने स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास बस रोक सवारियों को आवाज लगा दी। जिससे निजी वाहन संचालकों का चालक परिचालक से विवाद होने लगा। पास में मौजूद यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाद खत्म कराया। रोडवेज बस के चालक अली अहमद पुत्र गफूर निवासी रमेड़ी मांझखोर ने बताया कि वह मुस्करा की सवारी लेकर बस से जा रहे थे। प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक सवारी के हाथ देने पर उन्होंने बस खड़ी कर आवाज लगा दी। जिससे लोदीपुर निवादा गांव निवासी कैंपर के चालक ने गाली गलौज की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें