फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने ट्रक खराब होने से सड़क पर जाम लग गया। जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं। ट्रक सही होने के बाद जाम से निजात मिल सकी। अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन पार्किंग के चलते कस्बे के मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग आधा दर्जन बैंकों की शाखाएं, एक दर्जन के लगभग स्कूल सहित पेट्रोलपंप होने से खासी भीड़ रहती है। शुक्रवार दोपहर यहां से गुजर रहे एक ट्रक का अचानक एक्सल टूट गया। बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक सही होने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें