गहरौली। यूपी दिवस पर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुस्करा ब्लॉक के 10 महिला ग्राम प्रधानों को आईएसओ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुस्करा विकासखंड के इमलिया ग्राम प्रधान क्रांति राजपूत ,पहाड़ी-भिटारी प्रधान हेमलेश ,बिहूनी खुर्द प्रधान अनीता देवी, बिहूनी कला गुड्डो देवी, हुसैना प्रधान उषा देवी, न्यूरिया प्रधान अंजू दीक्षित, बसवारी ग्राम प्रधान अर्चना देवी , चिल्ली प्रधान सुमन देवी, सहित 10 महिला प्रधानों को जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने आईएसओ प्रमाणपत्र और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानों ने सम्मान प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)